Print Sermon

इस वेबसाईट का उद्देश्य संपूर्ण विश्व भर के पास्टर्स व प्रचारकों को, विशेषकर तीसरी दुनिया के पास्टर्स व प्रचारकों को नि:शुल्क हस्तलिखित संदेश और संदेश के विडियोज उपलब्ध करवाना है, जहां बहुत कम धर्मविज्ञान कॉलेज और बाइबल स्कूल्स हैं।

इन संदेशों की पांडुलिपियां प्रति माह २२१ देशों के १,५००,००० कंम्प्यूटर्स पर इस वेबसाइट पते पर www.sermonsfortheworld.com जाती हैं। सैकड़ों लोग इन्हें यू टयूब विडियो पर देखते हैं। किंतु वे जल्द ही यू टयूब छोड़ देते हैं क्योंकि विडियों संदेश हमारी वेबसाईट पर पहुंचाता है। यू टयूब लोगों को हमारी वेबसाईट पर पहुंचाता है। प्रति माह ये संदेश ४२ भाषाओं में अनुवादित होकर १२०,००० प्रति माह हजारों लोगों के कंप्यूटर्स पर पहुंचते हैं। उपलब्ध रहते हैं। पांडुलिपि संदेशों का कॉपीराईट नहीं है। आप उन्हें बिना अनुमति के भी उपयोग में ला सकते हैं। आप यहां क्लिक करके अपना मासिक दान हमें दे सकते हैं ताकि संपूर्ण विश्व में सुसमाचार प्रचार के इस महान कार्य में सहायता मिल सके।

जब कभी आप डॉ हायमर्स को लिखें तो अवश्य बतायें कि आप किस देश में रहते हैं। अन्यथा वह आप को उत्तर नहीं दे पायेंगे। डॉ हायमर्स का ईमेल है rlhymersjr@sbcglobal.net. .




क्या आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे?

WILL YOU BE LEFT BEHIND?
(Hindi)

डॉ आर एल हायमर्स‚ जूनि
by Dr. R. L. Hymers, Jr.

ल्यॉस ऐंजीलिस के बैपटिस्ट टैबरनैकल में रविवार संध्या‚ १६सितंबर‚ २०१८
को प्रचार किया गया संदेश
A sermon preached at the Baptist Tabernacle of Los Angeles
Lord’s Day Evening, September 16, 2018

‘‘इसलिये जागते रहो‚ क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा" (मत्ती २४:४२)


लगभग हर अखबार जो मैं पढ़ता हूं‚ उसमें कुछ न कुछ खबर बाइबल की भविष्यवाणी और संसार के अंत से जुड़ी हुई होती है। ये वे चिंन्ह हैं जो यहोवा ने हमें दिए हैं‚ यह दर्शाने के लिए कि हमारे पास कितना कम समय शेष है जब इस संसार का अंत हो जाएगा ।

लॉस ऐंजीलिस के अखबार डेली न्यूज की मुख्य खबरों कों सुनिये।

पुल खंडहर होकर टूट रहे हैं। देश के एक चौथाई पुल कमजोर‚ जीर्ण शीर्ण और मौजूदा ट्रैफिक के कारण अत्यधिक बोझ से दब गये हैं। केंद्रीय रिकार्ड जो अमेरिकन सड़क परिवहन का विवरण रखते हैं‚ उसकी प्रगति मंथर गति से चल रही है।

संसार के देशों में सबसे बड़ा देश है अमेरिका‚ परन्तु हम हमारी सड़कें और पुल को ही परिचालित नहीं कर पा रहे हैं!

दवाइयों का अभाव अस्पतालों में छाया हुआ है। पूरे देश में वयस्कों को लगने वाले टेटनस इंजेक्शंस की पूर्ति सीमित कर दी गयी है.........क्योंकि इस महत्वपूर्ण वैक्सीन की भारी कमी हो रही है। दवाइयों के अभाव के मामले में अस्पतालों में यह साल सबसे खराब बीत रहा है — और आशा भी मत कीजिए कि यह साल अंतिम होगा। अस्पतालों में जो दवाएं रोज लगती हैं‚ उनकी कमी (अब) जल्दी जल्दी होने लगी है। इससे भी बुरी बात कि अक्सर उनके अभाव में इन दवाइयों के कुछ अच्छे विकल्प आ जाते हैं.........(इसका) सामना करने के लिए डाक्टर्स और फार्मासिस्ट का संघर्ष निरंतर चलता है। पहले से कहीं अधिक अब जल्दी जल्दी दवाइयों की कमी का सामना अस्पताल करने लगे हैं‚ चिकित्सीय आंवटन में बढ़ती कटौती के कारण‚ अधिकतर अस्पताल अब कुछ ही दिनों का संग्रह रखते हैं।

किलीमंजारों का बर्फीला क्षेत्र पिघल रहा है। सब ओर के पहाड़ी ग्लेशियर्स के पिघलाव की प्रक्रिया का पीड़ित अफ्रीका के किलीमंजारों का बर्फीला शिखर अब गायब हो रहा (है)। जलवायु परिवर्तन के कारण बर्फ की चोटी पिघल रही है जिससे आज रात सारे संसार को खतरा है!

बड़े भूकंप से लोगों में बड़ा भय व्याप्त है!

यरूशलेम में कार बम विस्फोट यरूशलेम के पड़ोसी कटटरपंथी यहूदी इलाके में एक कार विस्फोट ने इमारतें हिला दी और धातुओं के टुकड़े तेजी से हवा में तैर गयें।

ये सब एकाएक घटी घटनाएं लगती हैं। किंतु जो बाइबल की भविष्यवाणियां जानते हैं वे समझते हैं कि ये वे चिंन्ह है जो प्रकट करते हैं कि वे अंतिम दिनों में रह रहे हैं। संसार का अंत जैसा हम जानते हैं‚ बाइबल की भविष्यवाणियों को जानने वालों को बहुत करीब लगता है।

यीशु कहते थे:

‘‘इसलिये जागते रहो‚ क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा" (मत्ती २४:४२)

यीशु ने इन तारीखों को तय नहीं करने के लिये चेतावनी दी है (मत्ती की पुस्तक २४:३६; प्रेरितों के कार्य १:७)। परंतु जैसे जैसे अंत निकट आता है, उन चिंन्हों की सामान्य निगरानी रखने के लिये कहा। मैं मानता हूं कि अब हम उस समय में रह रहे हैं। बाइबल सिखाती है अंत निकट है।

बाइबल सिखाती है मसीह बादलों में प्रकट होने वाले हैं। उस समय यीशु के सच्चे अनुयायी चाहे जीवित हो या मुरदे‚ उनसे मिलने के लिए हवा में उठा लिए जाएंगे (संदर्भ १ थिस्सुलुनीकियों की पुस्तक ४:१४—१८) । कुछ जो बाइबल की भविष्यवाणी पर विश्वास नहीं करते हैं‚ वे मखौल उड़ाएंगे। वे हंसते और कहते हैं ऐसा कभी नहीं होने वाला। किंतु वे गलत हैं। एक दिन जल्द ही बादलों में उठा लिए जाने वाली घटना होगी। और आप पीछे छूट जाएंगे!

बादलों में उठा लिए जाने वाली घटना के साथ जुड़ी हुई तीन बातों के उपर हम संक्षिप्त में विचार करेंगे।

१॰ पहिला‚ बादलों में उठा लिए जाने के पूर्व की परिस्थितियां।

बाइबल बताती है कि बादलों में उठा लिए जाने की घटना के ठीक पूर्व संसार में क्या चल रहा होगा। यीशु का कथन सुनिये:

‘‘जैसे नूह (नोहा) के दिन थे‚ वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा। क्योंकि जैसे जल—प्रलय से पहिले के दिनों में‚ जिस दिन तक कि नूह (नोहा) जहाज पर न चढ़ा‚ उस दिन तक लोग खाते—पीते थे और उन में ब्याह शादी होती थी। और जब तक जल—प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया‚ तब तक उन को कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा" (मत्ती २४:३७—३९)

नोहा धार्मिकता का प्रचारक था (२ पतरस २:५) उसने अपनी पीढ़ी को चेताया था कि न्याय होने वाला है। लोग उस पर हंसे और उसके संदेश की हंसी उड़ायीं। उन्होंने नहीं सुना। वे अपने भौतिकतावाद में मशगूल रहे और पापकर्म में लिप्त रहे।

आज भी ऐसा ही मंजर है। कोई आप को इस चर्च तक लाता है। आप संदेश सुनते हैं। फिर अपनी पुरानी शैली में जीने लगते हैं। पश्चाताप आप करते नहीं। आप यीशु मसीह पर विश्वास करते नहीं। हम आप को फोन करते हैं‚ आप पलट कर चर्च आते नहीं।

आप को इस जमाने का मजा उठाना अच्छा लगता है। अगर डॉ ए डब्ल्यू टोजर का यादगार वक्तव्य प्रयोग करूं‚ तो आप के लिये उपयुक्त बैठेगा‚ आप के लिए यह संसार ‘‘युद्ध के मैदान के बजाय खेलने का मैदान है।" जीवन मानों एक प्रकार से डिज्नीलैंड हो गया हो। आप सोचते हैं कि जीवन का पूरा ध्येय केवल ‘‘मजा" करना ही है। हर रविवार चर्च में परमेश्वर के लिए समय निकालने से आप इंकार करते हैं। कोई भी छोटी बात हुई‚ आप चर्च आराधना छोड़ देते हैं। आप का हृदय परिवर्तन नहीं हुआ इसलिए आप सच्चे क्रिश्चयन है ही नहीं। जब मौत आएगी‚ आप उसके लिए तैयार नहीं होंगे। जब बादलों में उठा लिए जाने की घटना होगी‚ आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे! कुछ क्षण पहिले मि॰ गिफ्रिथ ने इस गीत को गाया जिसके बोल हैं‚ ‘‘पुत्र आ चुका है‚ आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे।"

यीशु का कथन फिर सुनियेः

‘‘इसलिये जागते रहो‚ क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा" (मत्ती २४:४२)

२॰ तब‚ दूसरी बात‚ बादलों पर उठाए जाने के लिए तैयार नहीं रहने का खतरा।

कृपया मत्ती की पुस्तक अध्याय २५ निकाल लीजिए। यह स्कोफील्ड स्टडी बाइबल के पेज संख्या १०३५ पर मिलता है। पुराने समय के सारे प्रचारक कहते हैं कि इस कहानी में प्रस्तुत कुंवारियों का उल्लेख उन अनिच्छुक लोगों की ओर संकेत है‚ जो यीशु से बादलों में मिलने के लिए तैयार नहीं हैं। मुझे यकीन है वे तैयार नहीं है।

इस पाठ में यीशु ने एक दृष्टांत दिया है। एक कहानी जो उंचे आत्मिक सत्य की बात कहती है। वह कौन सा महान सत्य है‚ जिसके बारे में वह बता रहे हैं? मत्ती की पुस्तक के अध्याय २५:१३ को पढ़िए। यीशु का कथन है:

‘‘इसलिये जागते रहो‚ क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा" (मत्ती २४:४२)

इसलिए पाठ के ये अंश आप के लिए चेतावनी है! कुंवारियों में से पांच मशालें लेकर तैयार थीं। वे मसीह के आगमन के लिए तैयार थीं। किंतु अन्य पांच उनके आगमन के लिए तैयार नहीं थी। किसी दृष्टांत को समझने में ज्यादा विस्तार में जाना खतरनाक है। इन पदों का साधारण सा संदेश हैः जब बादलों में यीशु मसीह आएंगे‚ तब बहुत लोग तैयार नहीं होंगे

अब पद दस को देखिएः

‘‘जब वे मोल लेने को जा रही थीं‚ तो दूल्हा आ पहुंचा‚ और जो तैयार थीं‚ वे उसके साथ ब्याह के घर में चलीं गई और द्वार बन्द किया गया " (मत्ती २५:१०)

जब सच्चे मसीही जन बादलों में उठा लिए जाएंगे‚ द्वार बंद किया जाएगा‚ जैसे नूह के जहाज का द्वार बंद किया गया था। और लोग उसमें प्रवेश नहीं कर पाएंगे। और द्वार बंद किया गया।

पद ११ को देखिए‚

‘‘इसके बाद वे दूसरी कुंवारियां भी आकर कहने लगीं‚ हे स्वामी‚ हे स्वामी‚ हमारे लिये द्वार खोल दे। उस ने उत्तर दिया कि मैं तुम से सच कहता हूं‚ मैं तुम्हें नहीं जानता" (मत्ती २५:११—१२)

आगे पद १३ में यीशु इसे आप के उपर लागू करने के लिए कहते हैं:

‘‘इसलिये जागते रहो‚ क्योंकि तुम न उस दिन को जानते हो‚ न उस घड़ी को (मत्ती २५:१३)

हम उस सामान्य काल को जानते हैं। पर उस दिन और उस घड़ी के बारे में अनजान हैं।

जब वह दिन और घड़ी आ पहुंचेगी‚ आप के लिए बहुत देर हो चुकी होगी। जैसे संदेश के पूर्व मि॰ गिफ्रिथ ने इस गीत को गाया जिसके बोल हैं‚ ‘‘पुत्र आ चुका है‚ आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे।"

३॰ तीसरी बात‚ जो बादलों में उठाए जाने में पीछे छूट जाएंगे‚ उन्हें यहोवा द्वारा भी त्याग दिया जावेगा।

प्रकाशितवाक्य पुस्तक में से सुनिए‚ अध्याय सोलह। इस पाठ में यहोवा प्रभु के क्रोध का वर्णन है‚ जो बादल में उठाए जाने वाले लोगों के बाद पृथ्वी पर शेष रह गए लोगों पर‚ मसीह को मानने से इंकार करने वालों पर क्रोध के उड़ेले जाने का वर्णन है। पद दो कहता है कि उन्हें दर्ददायक फफोले हो जाएंगी। चौथे पद में वर्णन है कि संसार में जल के समस्त स्त्रोत विषाक्त हो जाएंगे। पद आठ कहता है कि मनुष्य जगत आग से झुलस जाएगा। पद दस कहता है कि इतना अंधेरा व्याप्त हो जाएगा, लोग जीभ को दर्द से काट लेंगे। पद अठारह कहता है कि बड़े भुईडोल होंगे। पद इक्कीस कहता है कि ‘‘बड़ी ओला वृष्टि होगी। आकाश से ‘‘उल्का पिंड गिरेंगे।

जब ये सब होगा, तौभी, क्या लोग मसीह की ओर फिरेंगे?" नहीं! पद नौ के अंत को सुनिए:

‘‘उस की महिमा करने के लिये मन न फिराया" (प्रकाशितवाक्य १६:९)

और पद ग्यारह:

‘‘और साढ़े तीन दिन के बाद परमेश्वर की ओर से जीवन की आत्मा उन में पैठ गई; और वे अपने पांवों के बल खड़े हो गए और उनके देखने वालों पर बड़ा भय छा गया " (प्रकाशितवाक्य १६:११)

पद इक्कीस के अंत में लिखा है:

‘ ‘(और) इसलिये कि यह विपत्ति बहुत ही भारी थी‚ लोगों ने ओलों की विपत्ति के कारण परमेश्वर की निन्दा की" (प्रकाशितवाक्य १६:२१)

आप देखते हैं वे यहोवा द्वारा त्याग दिए जाएंगे। पापों से छुटकारा मिले इसके लिए बड़ी देर हो चुकी होगी। उन्होंने अक्षम्य पाप किया है।

‘‘परमेश्वर ने उन्हें भी छोड़ दिया" (रोमियों १:२४)

‘‘परमेश्वर ने उन्हें छोड़ दिया" (रोमियों १:२६)

‘‘परमेश्वर ने भी उन्हें उन के निकम्मे मन पर छोड़ दिया" (रोमियों १:२८)

जैसे कि मि॰ गिफ्रिथ ने इस गीत को गाया जिसके बोल हैं‚ ‘‘पुत्र आ चुका है‚ आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे।"

अगर आप बादलों में उठा लिए जाना चाहते हैं‚ अगर आप पापों से उद्धार पाना चाहते हैं‚ यही समय अभी है कि यीशु पर विश्वास लाकर उद्धार पाएं‚ यहोवा अभी भी आप से बोल ही रहे हैं। अगर और इंतजार करेंगेतो निश्चित बहुत देर हो चुकी होगी।

पिछले सप्ताह हरीकैन फलोरेंस ने नार्थ और साउथ कैरोलिना में तबाही मचायी है। लोगों को चेतावनी दी गयी थी कि बाहर चले जाएं। राष्ट्रपति ने उन्हें चेतावनी दी। राज्यपाल ने चेतावनी दी। पुलिस और दमकलकमिर्यो ने गलियों में घूम घूमकर लाउडस्पीकर्स पर चेतावनी दी कि वे दूर चले जाएं। बारंबार चेतावनी दी जाती रही। कुछ मूर्ख लोग घरों में ही रूके रहे — नतीजा यह हुआ कि बाढ़ के पानी में ही डूब गये। आप को भी चेतावनी दी जाती है कि मसीह आने वाले हैं। अगर आप नहीं सुनेंगे‚ तो आप यहीं पीछे छूट जाएंगे। अगर आप मन फिराने के लिए बहुत राह देंखेंगे‚ तो बहुत देर हो चुकी होगी।

मसीह आप के पापों का मोल चुकाने के लिए मरे। वह मरकर जी उठे और प्रभु यहोवा के दाहिने हाथ विराजमान हैं। उन पर अभी विश्वास कीजिए और उन का लहू आप के पापों को धो डालेगा। और आप बादलों में उठा लिए जाने के लिए तैयार होंगे। अगर आप देर करेंगे‚ तो ये पंक्तियां आप पर उपयुक्त बैठेगीं‚ ‘‘पुत्र आ चुका है‚ आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे।" जैसे कि मि॰ गिफ्रिथ ने इस गीत को गाया जिसके बोल हैं‚ ‘‘पुत्र आ चुका है‚ आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे।" आप के गीत की पुस्तिका में संख्या ३ पर यह गीत छपा है। आइये खड़े होकर इसे गाते हैं। इसे हम धीमी गति से गाएंगे। इसके शब्दों पर गौर करते हुए गाइए!

बंदूकों व युद्ध की भरमार इस जीवन में‚
   हर कोई कुचला पड़ा फर्श पर‚
मेरी चाह थी काश हम सब तैयार रहते।
   बच्चे नहीं रहे‚ शीत बढ़ती रही‚
रोटी के एक टुकड़े से एक थैला सोना खरीदा जाएगा‚
   मेरी चाह थी काश हम तैयार रहते।
अब विचारों को बदलने का वक्त ही नहीं था बचा।
   कैसे तुम इतने अंधे बने रहे?
मसीहा ने तुम्हें बुलाया‚ तुमने इंकार कर दिया
   पुत्र आ चुका है‚ तुम उनके संग जा न सके
तुम पीछे ही छूट गये‚
   तुम पीछे ही छूट गये।

पति व पत्नी बिस्तर पर सो रहे‚
   आवाज हुई‚ वह पलटी और देखा — कि वह उठा लिया गया।
मेरी चाह थी काश हम सब तैयार रहते।
   पहाड़ चढ़ रहे दो पुरूष‚
एक गायब हो गया दूसरा निस्तब्ध खड़ा रह गया‚
   अब विचारों को बदलने का वक्त ही नहीं था बचा।
कैसे तुम इतने अंधे बने रहे?
   मसीहा ने तुम्हें बुलाया‚ तुमने इंकार कर दिया
पुत्र आ चुका है‚ तुम उनके संग जा न सके उनके
   तुम पीछे ही छूट गये‚
तुम पीछे ही छूट गये।
(‘‘मेरी चाह थी काश हम सब तैयार रहते" लैरी नार्मन‚ १९४७—२००८;
      इस कोरस को पास्टर द्वारा बदला गया है।)

बादलों पर उठा लिए जाने मे पीछे मत छूट जाइयेगा। आज रात्रि ही यीशु पर विश्वास लाइए‚ उद्धार पाइए। आमीन!


अगर इस संदेश ने आपको आशीषित किया है तो डॉ हिमर्स आप से सुनना चाहेंगे। जब आप डॉ हिमर्स को पत्र लिखें तो आप को यह बताना आवश्यक होगा कि आप किस देश से हैं अन्यथा वह आप की ई मेल का उत्तर नहीं दे पायेंगे। अगर इस संदेश ने आपको आशीषित किया है तो डॉ हिमर्स को इस पते पर ई मेल भेजिये उन्हे आप किस देश से हैं लिखना न भूलें।। डॉ हिमर्स को इस पते पर rlhymersjr@sbcglobal.net (यहां क्लिक कीजिये) ई मेल भेज सकते हैं। आप डॉ हिमर्स को किसी भी भाषा में ई मेल भेज सकते हैं पर अंगेजी भाषा में भेजना उत्तम होगा। अगर डॉ हिमर्स को डाक द्वारा पत्र भेजना चाहते हैं तो उनका पता इस प्रकार है पी ओ बाक्स १५३०८‚ लॉस ऐंजील्स‚ केलीफोर्निया ९००१५। आप उन्हें इस नंबर पर टेलीफोन भी कर सकते हैं (८१८) ३५२ − ०४५२।

(संदेश का अंत)
आप डॉ.हिमर्स के संदेश इंटरनेट पर प्रति सप्ताह पढ सकते हैं
www.sermonsfortheworld.com पर
''पांडुलिपि संदेशों'' पर क्लिक कीजिये।

पांडुलिपि संदेशों का कॉपीराईट नहीं है। आप उन्हें बिना डॉ.
हिमर्स की अनुमति के भी उपयोग में ला सकते हैं। यद्यपि डॉ.
हिमर्स के सारे विडियो संदेश का कॉपीराईट है और उन्हें
अनुमति से उपयोग में ला सकते हैं।

संदेश के पूर्व पाठ पढ़ा गयाः मत्ती २४:३७—४२
संदेश के पूर्व मि बैंजामिन किकेंड ग्रिफिथ द्वारा एकल गान:
‘‘आय विश वी वुड आल बीन रेडी’" (लैरी नार्मन रचनाकार‚ १९४७—२००८)


रूपरेखा

क्या आप पीछे छोड़ दिए जाएंगे?

WILL YOU BE LEFT BEHIND?

डॉ आर एल हायमर्स‚ जूनि
by Dr. R. L. Hymers, Jr.

‘‘इसलिये जागते रहो‚ क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा" (मत्ती २४:४२)

१॰ पहिला‚ बादलों में उठा लिए जाने के पूर्व की परिस्थितियां‚
मत्ती २४:३७—४१

२॰ तब‚ दूसरी बात‚ बादलों पर उठाए जाने के लिए तैयार नहीं रहने का
खतरा‚ मत्ती २५:१—१३

३॰ तीसरी बात‚ जो बादलों में उठाए जाने में पीछे छूट जाएंगे‚ उन्हें यहोवा
द्वारा भी त्याग दिया जावेगा‚ प्रकाशितवाक्य १६:९‚ ११‚ २१